आगरालीक्स…आगरा में बच्ची को गोद में लेकर जा रहा था युवक. बच्ची जोर—जोर से रो रही थी. लोगों ने समझा बच्चा चोर और कर दी ठुकाई…मामला कुछ और ही निकला…
आगरा के एत्मादपुर के मितावली गांव में रविवार दोपहर को एक युवक बच्ची को लेकर जा रहा था. बच्ची जोर—जोर से रो रही थी. वहां मौजूद लोगों ने इसे बच्चा चोर समझा और शक होने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस पहुंची तो पूछताछ में मामला प्रेम संबंध का आया. युवक महिला को अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था और उसकी बच्ची को गोद में लेकर जा रहा था. कुछ देर बाद वह महिला भी वहां पहुंच गई और उसने अपनी बच्ची बताया और युवक को भी जान पहचान वाला बताया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.ये है पूरा मामला
नारखी का रहने वाला श्याम पाल नाम का युवक रविवार को मितावली पहुंचा. बताया जाता है कि उस समय वह नशे में था. उसने यहां किराये पर रह रही एक विधवा महिला को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया. इस पर युवक ने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसकी बच्ची को गोद में ले लिया और उसे साथ ले जाना शुरू कर दिया. इधर बच्ची जोर जोर से रो रही थी. जिसके बाद शक होने पर ग्रामीणों ने युवक को बच्चा चोर समझकर पीट दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. पुलिस युवक और महिला को अपने साथ थाने ले गई. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.