आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी के आर्किटेक्ट बेटे ने बुधवार रात को परिजनों के व्हाटस एप पर मैसेज भेजा, कुछ लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया है, मै कार की डिग्गी में हूं अभी होश आया है, ट्रेक मी, सेव मी, इसके बाद रात भर पुलिस संजय प्लेस में आर्किटेक्ट को तलाशती रही, सुबह आर्किटेक्ट का उसके परिजनों पर फोन किया, उसने बताया कि वह कोशांबी में है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्किटेक्ट प्रतीक ने अपहरण का नाटक रचा था।
आगरा की विजय नगर कालोनी निवासी दवा कारोबारी राजेश अग्रवाल का बेटा प्रतीक आर्किटेक्ट है, कई रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट तैयार करने के साथ इन्वेस्टमेंट भी किया था। बुधवार रात 12:30 बजे बजे प्रतीक ने अपने परिजनों के व्हाटस एप पर मैसेज भेजा कि कुछ लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया है, मै कार की डिग्गी में हूं अभी होश आया है, ट्रेक मी, सेव मी,इसके साथ गूगल की लोकेशन भी शेयर की यह वजीरपुरा संजय प्लेस की थी, पुलिस को जानकारी होते ही छानबीन शुरू कर दी, पुलिस की टीमें लगाई गई।
फोन करने बताया कोशांबी में हूं
सुबह चार बजे प्रतीक ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह गाजियाबाद के कोशांबी में है, परिजन वहां से उसे ले आए
पुलिस जांच में अपहरण फर्जी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपहरण फर्जी लग रहा है, पुलिस के सवालों में प्रतीक उलझ गया, उसका अपहरण कहां से हुआ था, बेहोश होने के कितनी देर बाद होश आ गया, गाजियाबाद में क्यों छोड दिया, इन सवालों के जवाब को लेकर पुलिस जांच चल रही हैं