आगरालीक्स… आगरा में इनकम टैक्स की दो खाद्य तेल कंपनियों पर चल रही सर्च में एक बडे नेता का नाम सामने आ रहा है, सर्च में करीब 100 करोड की अघोषित आय का आकलन किया गया है, नोटबंदी के बाद यह आयकर विभाग की बडी कार्रवाई में से एक होगी। श्
डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन वृंदा देसाई के निर्देशन में डिप्टी डायरेक्टर अरुण भाटिया के नेतृत्व में मंगलवार सुबह से श्री बसंत आॅयल्स लिमिटेड और बीएनआर एग्रीटेक लिमिटेड पर सर्च चल रही है, अभी सर्च जारी है, टीम ने इन दोनों कंपनी के 28 स्थानों पर सर्च की, इसमें से कुछ टीमें वापस आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, एक कंपनी बडे नेता की है, यह कुछ साल पहले शुरू हुई है, इससे जुडे दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है, इन कंपनियों में बडे स्तर पर पैसा लगाया गया है, उन्हें लिंक सर्च में शामिल किया जा रहा है।
काम करने वाले बना दिया निदेशक
आयकर विभाग की टीम की सर्च में सामने आया है कि कंपनी में डायेक्टर वहां काम करने वाले कर्मचारी हैं, इन्हें बहुत कम तनख्वाह मिलती है लेकिन मालिक बने हुए हैं, इस तरह से कई कंपनियां बना ली गईं
नोटबंदी में करोडों जमा
नोटबंदी के दौरान इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के खाते में करोडों जमा हुए हैं, ये पैसे वहां काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा जमा कराए गए, इन्हें कंपनी में डायरेक्टर और मालिक दिखाया गया, टीम की जांच में परत दर परत मामला खुलता जा रहा है।
चर्चाओं का बाजार गर्म
आयकर विभाग की सर्च पूरी होने के बाद कंपनियों में निवेश ओैर अद्योषित आय का खुलासा होगा लेकिन बडे स्तर पर हो रही कार्रवाई से चर्चा का बाजार गर्म है, एक बडे नेता का नाम सामने आने के बाद उससे जुडे तमाम लोग भी जांच के दायरे में आ सकते हैं, इसमें आगरा से लेकर दिल्ली और मुंबई तक जांच का दायरा बढ सकता है।