Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Agra police arrest 3 miscreants after encounter
बिगलीक्स

Agra police arrest 3 miscreants after encounter

190

आगरालीक्स…. आगरा में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड में तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया, बदमाशों के पैर में गोली लगी है, बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस रात में तलाश में जुटी रही।
बुधवार रात को पुलिस टीम यमुना किनारा रोड पर गस्त लगा रही थी, टीम को स्कॉर्पियो दिखाई दी, पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकना चाहा तो स्पीड बढा दी, पुलिस की गाडी में टक्कर मारकर स्कॉर्पियो आगरा किला की तरफ जाने लगी, पुलिस ने पीछा किया और आगरा किला के सामने स्कॉर्पियो को घेर लिया, खुद को घिरता देख स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस ने भी फायरिंग की, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है
एक सिपाही घायल, बडी वारदात बची
स्कॉर्पियो सवार बदमाश बडी वारदात करने जा रहे थे, पुलिस ने वारदात को रोक दिया, पुलिस और बदमाशों की मुठभेड में सिपाही राकेश यादव घायल हो गए हैं
29 जुलाई को सिपाही की हत्या
आगरा में 29 जुलाई को सिपाही की हत्या करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, मुठभेड के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। इन तीनों ने सिपाही सतीश की हत्या कर दी थी।
मंगलवार रात को पुलिस को सिपाही सतीश की हत्या करने बदमाशों के कालिंदी विहार 100 फुटा पर होने की जानकारी मिली, बदमाश बाइक पर थे, पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड लिया है। एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सिपाही हत्याकांड से जुडे हुए बदमाश बताए जा रहे हैं, अभी विस्त्रत रूप से पूछताछ की जाएगी, एक बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

एक बदमाश फरार
घायल बदमाश ने अपना नाम सलमान उर्फ लल्ला निवासी गरीब नगर लंगड़े की चौकी बताया है वह वर्तमान में जलेसर के नौ खेड़ा में अपनी बहन के यहां रहता था। गिरफ्तार हुए दो बदमाशों में राहुल जाटव निवासी लँगड़े की चौकी , श्यामवीर निवासी नौ खेड़ा जलेसर है, जबकि फरार जफरपुर शानू निवासी बोदला जगदीशपुरा की तलाश की जा रही है ।
सिपाही की हत्या करने के बाद चले गए थे दिल्ली
बदमाशों ने पुलिस को बताया के 29 जुलाई की रात को चोरी करने के लिए निकले थे।पहले आरबी डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक गेट बंद कॉलोनी से पल्सर बाइक चोरी की थी। इसके बाद कालिंदी विहार की गलियों में चोरी करने के लिए चारों बदमाश घूमते रहे, लेकिन उन्हें कहीं मौका नहीं मिला। सुबह होने पर बदमाश चोरी की गई बाइक को कॉलोनी के बाहर खड़ी करने जा रहे थे। तभी सिपाही उनका पीछा करने लगे। बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई लेकिन वह फिसल गई। इसके बाद बाइक को छोड़कर चारों बदमाश गली की ओर भागे । पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, सिपाही कुलदीप बाइक चला रहे थे पीछे बैठे सिपाही सतीश यादव ने बाइक से उतरकर एक बदमाश को पकड़ा तभी जफर ने सतीश को गोली दाग दी , गोली सतीश के सीने के नीचे लगी, इसके बाद भी जब सतीश ने बदमाश को नहीं छोड़ा तो सलमान ने उसके जबड़े में गोली मार दी। सिपाही को गोली मारने के बाद बदमाश गली में सीधे गए । जलेसर रोड पर खड़ी अपनी बाइक को उठाकर एनएच-2 पर पहुंचे और वहां से बस में बैठकर दिल्ली चले गए।

अलीगढ के रहने वाले थे सिपाही सतीश

शहीद सिपाही सतीश यादव 2006 बैच के थे, लीगढ़ के जादो स्थित बड़ेपुरा का रहने वाला थे,आगरा के सिकन्दरा थाने से ट्रांसफर होकर दिसंबर थाना एत्माद्दौला आए थे। जबकि कुलदीप चौहान मैनपुरी के रहने वाले हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!