आगरालीक्स.. आगरा में पिता के डांट लगाने से नाराज होकर रात को आठ साल की बच्ची घर छोडकर चली गई, पुलिस को मिली बेटी।
मंटोला निवासी आठ साल की डोली का पिता शराब पीता है, सोमवार को उसने बेटी को डांट लगा दी, इससे नाराज होकर रात को आठ साल की डौली घर से चली गई। उसकी मां ममता ने बेटी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली, वह थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी।
एक घर के बाहर सोती मिली डौली
पुलिस टीम डौली की तलाश में जुटी रही, मंगलवार सुबह छह बजे टीलानंद राम मंटोला निवासी पप्पू के घर के बाहर डौली सो रही थी, पुलिस ने वहां से उसे अपने साथ लिया और घर लेकर पहुंचे।
सोता रहा पिता
बेटी के नाराज होकर घर से चले जाने के बाद भी उसका पिता घर में ही सोता रहा, मां ने थाने में जाकर जानकारी दी। इसके बाद डौली मिल सकी।