आगरालीक्स …Agra News : आगरा में जिम में युवती को केबिन में बुलाकर ट्रेनर द्वारा अश्लील हकरत और यौन शोषण के बाद पुलिस की सख्ती, जिम के सीसीटीवी की जांच, ट्रेनरों का सत्यापन। ( Agra Police checking in Gym, Verifiaction of gym trainer drive start)
आगरा के खंदारी स्थित गोल्डस जिम की फ्रेंचाइजी में शुक्रवार को एक्सरसाइज करने की गई यमुना पार की युवती को डायट प्लान के नाम पर केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने सख्ती की है। जिम ट्रेनर मनी नौटियाल को युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल भेज दिया।
जिम की जांच और ट्रेनर का सत्यापन
सोमवार को पुलिस ने शहर की जिम की जांच की, जिम में सीसीटीवी लगे हैं कि यह चेक किया। सीसीटीवी चल रहे हैं कि नहीं यह भी देखा। चेजिंग रूम कितने हैं, जिम के अंदर के माहौल से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही जिम ट्रेनर का सत्यापन करने के लिए कहा है।
जिम मैनेजर और ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा तो नहीं
पुलिस जांच कर रही है कि जिम में काम करने वाले मैनेजर और ट्रेनर पर कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। ऐसे जिम ट्रेनर को ना रखा जाए जिससे इस तरह की घटनाएं ना हों।
पुलिस में कर सकती हैं शिकायत
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का मीडिया से कहना है कि जिम में किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से शिकायत की जा सकती है। महिला पुलिस भी जिम में जाने वाली महिलाओं के संपर्क में रहेंगी।