वृंदावनलीक्स….Mathura-Vrindavan News : तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसादम लड्डू में चर्बी मिलने के बाद वृंदावन में दुकानों पर बिक रहे प्रसाद में मिलावट। प्रारंभिक जांच में पेड़े में आटा, मैदा और आरारोट होने की आशंका। ( Mathura News : Starch Found in Peda sale For Prasad in Vrindavan)
एफएसडीए की अलग अलग टीमों ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग की दुकानों से सैंपल लिए। एक दुकान से लिए गए पेड़े के सैंपल की मोबाइल वैन में जांच की गई। प्रारंभिक जांच में खोवा और स्टार्च मिलने की पुष्टि हुई है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मोबाइल वैन की जांच में पेड़े और खोवा में स्टार्च मिला है, स्टार्च पेड़े में आटा, आरारोट और मैदा की मिलावट के कारण हो सकता है। इन सैंपल को आगे की जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
यहां से लिए गए सैंपल
एफएसडीए की टीम ने सोनू मिठाई वाले की दुकान से पेड़े, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप द्वारका पेड़े वाले के यहां से बर्फी, पेड़ा, मिल्क केक, मेवाबाटी के नमूने लिए गए, लाला मिष्ठान भंडार से बर्फी, पेड़ा, मिल्क केक, रसगुल्ले और मनोज की दुकान से इमरती के सैंपल लिए।