आगरालीक्स.. आगरा के एक होटल में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, यहां युवक युवती बैठे हुए थे, उन्होंने पुलिस को पफोन कर दिया, होटल में पुलिस पहुंचते ही युवक युवती सहम गए। पुलिस उन्हें पकडकर थाने ले आई, परिजनों को बुलाने के बाद उन्हें छोड दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के प्रशासनिक अधिकारी बिचपुरी स्थित होटल पहुंचे। यहां होटल के रेस्टोरेंट में पांच युवक और पांच युवतियां बैठे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस हिरासत में आने पर युवतियां सहम गईं। उन्होंने अपने चेहरे बांध लिए। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा राजेश कुमार शर्मा का मीडिया से कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सभी युवतियों के परिजनों को बुलाया गया था। उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।