आगरालीक्स…आगरा में गन्ने के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी शराब की 228 पेटियां. पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्करों को
आगरा की थाना खंदौली पुलिस ने बीती रात कैंटर में भरी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 228 शराब की पेटियां बरामद की है. बताय जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कैंटर खड़ा हुआ है. इसमें गन्ना रखा हुआ है लेकिन गन्ने के नीचे शराब की पेटियां हैं. इस पर पुलिस तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंच गई. पुलिस ने कैंटर को चारों ओर से घरते हुए एक बार में ही उसके अंदर बैठे दो तस्करों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें 228 पेटी अवैध शराब थीं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस शराब को हरियाणा से लेकर आए थे तथा इसे यूपी की बताकर बेचने के लिए खड़े थे. कुछ लोगों को हमने आने जाने वाले लोगों को बेचा भी है. पुलिस ने इनके पास से 4000 रुपये, दो नंबर प्लेट भी बरामद किए हैं. बरामद नंबर प्लेट के बारे में इन्होंने बताया कि हमने फर्जी तरीके से तैयारी की है.
ये हैं पकड़े गए शराब तस्करों के नाम
सुरजीत सिंह
हृदेश सिंह उर्फ हरदेव सिंह