आगरालीक्स…. आगरा का 14 सितंबर का प्रेस रिव्यू, नीट के सॉल्वर गैंग में मां बेटी, डाक्टर भी शामिल, आगरा में जल निगम नहीं, नगर निगम ही बनाएगा शहर की सडकें.
आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, केंद्र नहीं देगा विस्त्रत हलफनामा। पेगासस मामले में सरकार ने कहा छिपाने को कुछ नहीं, विशेषज्ञ समिति के लिए तैयार।
नीट के सॉल्वर गैंग में मां बेटी, डाक्टर भी शामिल। बीएचयू की टॉपर जूली व मां बबिता वाराणसी से पकडे, पटना का पीके सरगना, केजीएमयू से एमबीबीएस कर रहा ओसामा भी गैंग में।
राधाष्टमी, बरसाना में राधा रानी के जन्म पर भव्य आयोजन।
शरिया पर आधारित होगी तालिबानी राज में शिक्षा
नोएडा में अस्थायी बिजली कनेक्शन में धांधली, 23 इंजीनियर फंसे, नोएडा में तैनात तीन एक्सईएन, आठ एई, 12 जेई को पावर कार्पोरेशन ने हटाया।
गुजरात के 17 वें सीएम बने भूपेंद्र पटेल
कोवाक्सिन को जल्द डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

अमर उजाला
पीएम मोदी 26 सितंबर को स्मार्ट सिटी की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
जल निगम नहीं, नगर निगम ही बनाएगा शहर की सडकें
भगवान टाकीज से आगरा कैंट तक चार एसी बसें शुरू
यमुना किनारा रोड पर चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
दैनिक जागरण
पुरानी मंडी से ताजगंज में बिना पास के नो एंट्री, ताजमहल की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था
21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जूनियर डॉक्टर सहित आगरा के 9 मरीज
डेंगू पीडित बच्चों के फेफडे और पेट से हो रही ब्लीडिंग
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप में सपा नेता सहित पांच को किया पाबंद
हिंदुस्तान
रिवॉल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाली महिला कांस्टेबल का इस्तीपफा मंजूर होने के बाद अब देने होंगे 1 82 लाख रुपये
कैला देवी जा रहे कमला नगर के चांदी कारोबारी की हादसे में मौत
विवि में परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन
विवि के कुलपति प्रो अशोक मित्तल को कोर्ट से नहीं मिली राहत
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें