आगरालीक्स ..(Agra News 14th September).आगरा के चांदी कारोबारी की सडक हादसे में मौत, पुत्रवधु और नाती की हालत गंभीर।
आगरा के न्यू बालाजी नगर कमला नगर निवासी सुनील अग्रवाल का चांदी की ट्रेडिंग का काम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चांदी कारोबारी सुनील अग्रवाल अपने परिवार के साथ कैला देवी दर्शन करने जा रहे थे।

सरमथुरा में ट्रैक्टर से टकराई कार
कार में चांदी कारोबारी सुनील अग्रवाल आगे बैठे थे, उनकी गोद में नाती केशव था, कार उनका बेटा विपुल चला रहा था। वहीं, पीछे की सीट पर पत्नी रजनी, पुत्रवधु डॉली, नाती माधव और भतीजा वरुण बैठे हुए थे। सरमथुरा और बाडी के बीच रोड पर अचानक से ट्रैक्टर आ गया, ट्रैक्टर से कार टकरा गई।
चांदी कारोबारी की मौत
हादसे में चांदी कारोबारी सुनील अग्रवाल की मौत हो गई। पुत्रवधु डॉली और नाती केशव की हालत गंभीर है।