Agra sad News : Man & his two son died after tractor trolley hit auto on Agra Delhi Highway in Sikandara#agra
आगरालीक्स…. दर्दनाक हादसा, आगरा में हाईवे पर हादसे में युवक और उनके बेटे और बेटी की मौत की मौत। तीन गंभीर घायल।
आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा के अरसेना में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। नीलेशपाल अपने परिवार के साथ आटो से जा रहे थे। सिकंदरा के अरसेना में आटो को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दो किशोर ट्रैक्टर ट्रोली के नीचे आ गए, हादसे में दो किशोर सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। ( Man & his two son died after tractor trolley hit auto on Agra Delhi Highway in Sikandara)
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
सुबह पांच बजे अरसेना, सिकंदरा में आटो में ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रक्कर मारने के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। हाईवे में नीलेश पाल, उनके 12 साल के बेटे हर्ष और नौ साल की बेटी गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुधा, बेटी देवकी और एक बेटा घायल है।