Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Smart City: Rs 2212 crore project for development
बिगलीक्स

Agra Smart City: Rs 2212 crore project for development

136

photos
आगरालीक्स
 …आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 2212 करोड का प्रोजेक्ट है। शहरवासियों के सामने इसका प्रजेंटेशन होना था, लेकिन सीटें खाली रहीं और सूरसदन में खानापूर्ति के लिए प्रजेंटेशन देकर सुझाव ले लिए, जिससे इस प्राजेक्ट पर शहरवासियों की मुहर लगाकर आगे बढा दिया जाए।
मंगलवार को सूरसदन में प्रस्तावों का प्रजेंटेशन देखने के लिए शहर के गण्यमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ लोगों को बुलाया ही नहीं गया। यही वजह रही कि सैकड़ों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह में बमुश्किल दो दर्जन ही लोग थे। स्मार्ट सिटी के पहले राउंड में शहरवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था, इस बार शहरवासियों की उपेक्षा की जा रही है।
मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य का कहना है कि प्रजेंटेशन अच्छा रहा। मगर, नगर निगम और क्रिसिल कंपनी की लापरवाही से शहरवासियों की सहभागिता नहीं हो पाई। ये दुखद रहा। शहर के विकास के बारे में शहरवासियों से बेहतर कोई नहीं सोच सकता। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह का कहना है कि पहले चरण में शामिल न होने पर इस बार प्रस्ताव तैयार करने में काफी सतर्कता बरती गई है। न सिर्फ प्रस्तावों के मूर्त रूप देने के लिए संसाधनों का ध्यान रखा गया है बल्कि इनके लिए फंडिंग सोर्स भी तलाशे गए हैं।
ये है प्लान
अरबन ट्रांसपोर्टेशन
इसके अंतर्गत शहर में यातायात के स्मार्ट संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सड़कों और चौराहों के अलावा प्रमुख स्थानों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी, ऑटोमैटिक पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट
इसके अंतर्गत शहर को स्वच्छ रखने के लिए हाईटेक सिस्टम का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि घरों या सार्वजनिक स्थान से कूड़ा नहीं उठा, इसी को दूर करने के लिए घर और सार्वजनिक स्थानों पर रखे डस्टबीनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) डिवाइस लगाई जाएंगी। इससे कूड़ा उठाने पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।

एरिया वेस्ड डेवलपमेंट
इसके अंतर्गत ताजगंज का कुछ हिस्सा, ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद के क्षेत्र को शामिल किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में हाईटेक सुविधाएं दी जाएंगी। ताजमहल और किले के बीच में हेरीटेज वाक भी तैयार होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!