
इंटरनेट फोटो
बुधवार शाम को बंगाल की खाड़ी से बढ़े मानसून को अरब सागर से उठी नम हवाओं ने ताकत दी और इस बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया। आगरा में शाम को 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान करीब 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में 20 से 25 मिमी बारिश और होने के आसार बन रहे हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम हुआ खुशनुमा
दिन में तेज धूप के बाद शाम होते होते बादल छा गए, चार बजे घने बादल छाने के बाद शाम साढे पांच बजे बारिश शुरू हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सडकें जलमग्न हो गई, शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। आधे घंटे तक तेज बारिश के बाद आधे घंटे बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान रिकॉर्ड 27 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, यह प्री मानसून बारिश है।
तेज धूप से परेशान लोगों ने बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम का जमकर मजा लिया, चाय की दुकान से लेकर मगोंडों की ढेल पर भीड लगी रही। रात को लोग परिजनों के साथ आउटिंग पर भी गए।
आगरा सहित देश में होगी झमाझम बारिश
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
दिल्ली में 29 जून तक पहुंचेगा मानसून
20-22 जून तक भोपाल समेत मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून 29 जून तक पहुंचेगा, जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। बिहार में इसके 18 से 20 जून, छत्तीसगढ़ में 16-17 जनू तक मानसून पहुंचेगा। फिलहाल उत्तर व पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है।आईएमडी ने इस साल मानसून का सबसे करीबी और सटीक स्टडी करने की प्लानिंग की है। इससे अगले साल से मानसून का जिलावार पूर्वानुमान जारी करने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन 31 जुलाई तक चलेगा।इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में भी अच्छी बारिश होगी, यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। 10 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे और जून के अंत तक बारिश होने लगेगी। इस बार बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।
Leave a comment