
मई में तापमान उछाल मारने लगा है, सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है, यह आगरा का इस साल का सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद से तेज धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। लू चलने से लोग परेशान रहे।
स्कूल से लौट रहे बच्चे बेहाल
सुबह से ही तेज धूप से लोग बेहाल होने लगते हैं। ऐसे में सुबह 11 से 12 बजे के बीच बच्चों की छुटटी हो रही है। धूप में वैन और बस में बच्चे धूप से बेहाल हो रहे हैं। वहीं, जो अभिभावक अपने बच्चों को बाइक से लेकर आ रहे हैं, उन्हें भी मुश्किल हो रही है। बच्चों के सिर को ढक कर धूप से किसी तरह बचाकर घर तक लेकर आना पड रहा है।
सडकों पर पसरा सन्नाटा
तेज धूप में सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर 12 बजे के बाद शहर की अधिकांश सडके खाली पडी रही, जिन सडकों पर जाम लगा रहता था वहां एक दो वाहन ही दिखाई दिए।
हीट स्ट्रॉक का खतरा
तेज धूप के साथ ही हीट स्ट्रॉक का खतरा बढ गया है। पारा 45 डिग्री तक पहुंचने से हीट एग्जास्ट के बाद हीट स्ट्रॉक के केस बढ रहे हैं। इसमें शरीर से पसीना आना बंद हो जाता है, बेहोशी के बाद इलाज न मिलने पर मौत तक हो सकती है। हीट स्ट्रॉक होने पर मरीज के कपडे उतारक ठंडे पानी से शरीर को कपडे से पोंधना चाहिए, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।
Leave a comment