
ताजमहल में रविवार के चलते भीड थी, हजारों पर्यटक तेज धूप के चलते चमेली फर्श से नीचे पाथवे के निकट बगीचे के किनारे लगे बडे बडे पेडों के सहारे चल रहे थे, जिससे धूप से बच सकें। यहां दोपहर तीन बजे महोगनी के एक पेड़ की कुछ शाखाएं गिर गईं। ताज महलदेखकर लौट रही जमशेदपुर टाटा (झारखंड) निवासी नसरीन बेगम के ऊपर शाखा आकर गिरी। उन्हीं के साथ चल रहीं फिरोजाबाद निवासी महजबीन, नौसीन बानो और मो. हुसैन भी इसकी चपेट में आ गए। नसीन के पैर का मांस फट गया, जबकि अन्य तीन लोगों के भी चोटें आईं। खबर मिलते ही पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने पूर्वी गेट पर खड़ी एम्बुलेंस में मौजूद स्टाफ को बुलाया और स्ट्रेचर से पर्यटकों को शिल्पग्राम स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भेजा। वहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पेडों की चिंता
ताजमहल में चमेल पर्श के पास पुराने पेड लगे हुए हैं, इनका रखरखाव उद्यान शाखा द्वारा किया जाता है। अचानक से 20 साल पुराने महोगनी पेड की टहनी टूटने से अधिकारी सकते में हैं, इतनी बडी टहनी कैसे टूट गई, इसकी भी जांच कराई जा रही है। साथ ही अन्य पेडों को भी देखा जा रहा है कि उन्हें भी तो कोई खतरा नहीं है।
मुख्य उद्यानविद कंचन सिंह ने बताया कि महोगनी का पेड़ लगभग 20 साल पुराना है। इसकी शाखा किस वजह से गिरी इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
Leave a comment