Monday , 20 July 2026
Home आगरा Agra: Two melodious bhajans from a short film based on the life of the martyr, Saint Sai Kanwar Ram, launched in Agra…#agranews
आगरा

Agra: Two melodious bhajans from a short film based on the life of the martyr, Saint Sai Kanwar Ram, launched in Agra…#agranews

33

आगरालीक्स…आगरा में सिंधी समाज के अमर शहीद संत साँई कँवर राम के जीवन पर आधारित लघु फिल्म के दो सुरीले भजन लॉन्च, समाजसेवियों ने फिल्म का पोस्टर किया जारी

सिंधी समाज के अमर शहीद संत साँई कँवर राम ने अपना पूरा जीवन मानवता, इंसानियत, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव के नाम कर दिया। उनका धर्म भूख मिटाना और मजहब प्यार बाँटना रहा। उन्होंने भूखे को रोटी, बीमार की सेवा और सबको शिक्षा का संदेश दिया। अंततः सिंध की साझी विरासत को बचाते बचाते वे कट्टरवादियों के शिकार हो गए लेकिन शहादत के बाद वे और भी ज्यादा लोगों के दिलों में बस गए। श्रद्धेय श्री राजकुमार सामा विचार मंच के तत्वावधान में आरए मूवीज द्वारा सिंधी समाज के ऐसे दयालु संत और अमर शहीद के प्रेरणाप्रद जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

रविवार शाम जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल मंदिर में समाजसेवियों द्वारा अमर शहीद संत साँई कँवर राम पर आधारित फिल्म के पोस्टर सँग संजय दुबे और सूरज तिवारी द्वारा लिखे गए दो सुरीले भजन जारी किए गए। युगों युगों में आता है कोई संत ऐसा संसार में, लगे प्रभु स्वयं धरा विराजे मानव के अवतार में..' के भक्ति संगीत में सब सुध बुध भूल गए। 'कोसा कोहर लेकर निकला देखो, भाग्य खुला साँई कँवर राम का..' भजन ने भी सबको भाव विभोर कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और सोमनाथ धाम शाहगंज के गुरु जी डॉ. पीर शंकर नाथ योगी ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस फिल्म से समाज को मानवता और धार्मिक सद्भाव का संदेश मिलेगा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा अवसर
फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में आगरा और आसपास के क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म के विभिन्न किरदारों में रंगकर्मी अनिल जैन, जितेश आसिवाल, रंजीव कोचर, मुकेश नेचुरल, रवि परिहार, अभिवादन, जय सिंह, वानी, शकील और मनोज सिंह लंकेश सहित आगरा के कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर दिया जाएगा। फिल्म का लेखन और निर्देशन आगरा के सूरज तिवारी कर रहे हैं। सूरज तिवारी ने आगरा के संजय दुबे के साथ फिल्म के भजन और गीत भी लिखे हैं। स्टोरी आईडिया धर्मपाल कश्यप 'बाबू भाई' का है।

यह भी रहे मौजूद
समारोह के दौरान फिल्म के सह निर्माता नारायण दास लालवानी, कमल मतलानी, व्यवस्था प्रमुख जयरामदास, गिरधारी लाल भगत्यानी, प्रमोद वर्मा, शोभाराम पुरूषनानी, पार्षद रेनू गुप्ता, रूबी सहगल, नरेंद्र पुरुषनानी, हरीश बंजानी, खेमचंद बंजानी, शंभू नाथ चौबे, भगवान अवतानी, सुधीर भोजवानी, श्याम भोजवानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम लालवानी, रोहित कत्याल, कुसुम महाजन, दीपा लालवानी, जेपी धर्मानी, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र बत्रा, डॉ. महेश धाकड़, विनीत बवानिया, तीरथ दास भावनानी, राहत जहाँ खानम और राहुल गुप्ता भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Youth beaten in Agra on suspicion of being a child lifter…#agra

आगरालीक्स…आगरा में बच्ची को गोद में लेकर जा रहा था युवक. बच्ची...

आगरा

Agra News: Three-day Winter Collection Fair in Agra starts July 20..#agra

आगरालीक्स…आगरा में तीन दिवसीय विंटर कलेक्शन फेयर कल 20 जुलाई से, लेटेस्ट...

आगरा

Agra News: Hidden talents delivered a powerful performance at Sanskriti Sangam 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बस्तियों की छिपी प्रतिभाओं ने किया दमदार प्रदर्शन. संस्कृति संगम...

आगरा

Agra News: Ramkatha at Agra’s Shri Mahakaleshwar Temple from August 2 to 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने जा रही राम कथा. सावन...

error: Content is protected !!