
विवि की परीक्षाएं एक मार्च, 11 मार्च और 21 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं, अब परीक्षाएं 28 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार कर लिया है। 11 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें तिथि बदल दी गई है। इस तरह 11 मार्च को जिस विषय की परीक्षा थी, वह परीक्षाएं 28 मार्च को होंगी, इसी तरह जो परीक्षाएं 12 मार्च को होनी थी, वे अब 29 मार्च को होंगी, इसी तरह परीक्षाओं की तिथि आगे बढाई गई है। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह के अनुसार अब परीक्षाएं 28 मार्च से होंगी, इस तिथि में बदलाव नहीं किया जाएगा, इस दौरान सभी कॉलेजों से छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करा लिया जाएगा।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का हंगामा
केंद्र निरस्त किए जाने और एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के छात्रों का परीक्षा शुल्क अलग अलग होने पर कॉलेज संचालकों ने हंगामा किया, परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का घेराव कर विवि अधिकारियों पर सौदेबाजी के आरोप लगाए। विवि में परीक्षा केंद्रों को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है, हर कॉलेज स्वकेंद्र बनाने की जुगत में लगा हुआ है। जिससे छात्रों को नकल कराई जा सके। इसमें नए कॉलेज भी शामिल हैं, जिन्हें इसी वर्ष फरवरी में मान्यता मिली है, उन्हें भी सेंटर बना दिया गया है।
मास्टर इन हयूमन रिसोर्स और डिजास्टर मैनेजमेंट के कोर्स
विवि में जून 2016 से दीनदयाल ग्राम्स संस्थान पालीवाल परिसर में दो नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल के अनुसार मास्टर इन हयूमन रिसोर्स मैनेजमेंंट एमएचआरएम और पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट पीजीडीएफएम शुरू किए जा रहे हैं। इसके बाद दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
Leave a comment