
शुक्रवार रात को फोटो वायरल हुए, ये केंद्रीय हिंदी संस्थान के विदेशी छात्रों के बताए जा रहे हैं। उन्होंने एक पार्टी की थी, पीछे बी और फी लिखा हुआ है। इसके बाद से संस्थान में बीफ पार्टी की आशंका पर मामला गर्माता जा रहा है। संस्थान में हर शुक्रवार को पार्टी होती है, इसके बाद विदेशी छात्र चले जाते हैं और सोमवार को आते हैं। इस मामले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बीएफ पार्टी के मामले में कि बीफ पार्टी का मामला अभी का नहीं, थोड़ा पुराना लगता है। चूँकि मैं खुद इस विभाग का मंत्री हूँ, तो मैंने एक जांच कमेटी बना दी है, जो जल्द अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में जो दोषी होगा, उसको कड़ी सजा दी जायेगी।
हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन
हिन्दूवादी नेता अज्जू चौहान मुन्ना बजरंगी, दीपक अग्रवालस नंद किशोर वाल्मीकि, नरेश सिकरवार, मोनू, विपिन प्रजापित ने केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के गेट पर नारेबाजी की। पुलिस ने रोका। संस्थान का द्वार बंद था। मौके पर संस्थान के कुलसचिव डॉ. चन्द्रकांत त्रिपाठी और छात्रावास वार्डन आ गए। उनसे मांग थी कि बीफ पार्टी करने वाले छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इन्हें संस्थान से निकाला जाए।
सुबह 8.30 बजे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोग संस्थान पहुंचे। किसी को संस्थान में नहीं घुसने दिया गया। इस पर हिन्दूवादी लोग संस्थान के द्वार पर धरने पर बैठ गए। हनुमान चालीसा का पाठ किया।
देश से निकाले जाएं पार्टी करने वाले
बीफ पार्टी करने वालों के खिलाफ तत्काल जांच हो। दोषी पाए गए छात्रों को निष्कासित करके उनके देश भेजा जाए। यह भी जांच हो कि छात्रावास में किस देश और किस प्रदेश के बच्चे हैं, जो बीफ पार्टी का आय़ोजन करते हैं। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाए।
बीफ पार्टी में संस्थान के छात्रों की आशंका
शुक्रवार रात को सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और एएसपी अनुराग वत्स ने मौके पर जाकर संस्थान अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। रजिस्ट्रार के अंनुसार, फ़ोटो में दिखाये गए दो छात्र संस्थान के ही हैं।
Leave a comment