आगरालीक्स ..आगरा में नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया है, वाहनों की लाइन लंबी होती जा रही है, काफी देर से लोग जाम में फंसे हुए हैं।
आगरा में सोमवार शाम को आगरा कानपुर हाइवे से आगरा में प्रवेश करने के लिए शाहदरा चुंगी से होते ही वाहन जाते हैं। शाहदरा चुंगी पर ट्रक खराब हो गया, इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ ही देर में ट्रांस यमुना कॉलोनी तक जाम लग गया है।
मुश्किल हुआ जाम खुलवाना
कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई, पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे लेकिन वाहनों की लाइन लंबी होने से जाम खुलवाने में परेशानी हुई।