Saturday , 31 October 2026
Home आगरा Agra Video News: A huge crowd gathered on the second day of Indresh ji’s Katha in Balkeshwar Park, Agra
आगरा

Agra Video News: A huge crowd gathered on the second day of Indresh ji’s Katha in Balkeshwar Park, Agra

380

आगरालीक्स…Video…अहमत्व और ममत्व ही दुख का सबसे बडा कारण. आगरा के बल्केश्वर पार्क में इंद्रेश जी की कथा में दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब.

विख्यात कथा व्यास आचार्य इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जीवन में दुख के दो ही कारण हैं, अहमत्व और ममत्व। इन दोनों पर जो नियंत्रण कर लेगा, उससे बड़ा सुखी कोई नहीं हो सकता। इसलिए इन दोनों अवगुणों पर नियंत्रण करना चाहिए। बल्केश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा बल्केश्वर पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को दूसरा दिन था। बल्केश्वर महादेव के सानिध्य में, यमुना के तट पर हो रही इस कथा का इंद्रेश उपाध्याय ने महत्व बताया और सती चरित्र, ध्रुव कथा,कर्दम देवाहुति प्रसंग पर चर्चा की। आकर्षक सजी व्यास पीठ पर जैसे ही इंद्रेश उपाध्याय आये, सभी ने उनका जय़घोष करके स्वागत किया। व्यास पीठ पर प्रथम स्वागत बल्केश्वर मंदिर के महंत कपिल नागर ने किया। उसके बाद उन्होंने जैसे ही ‘भज मन प्यारे, राधे गोविंदम’ गाया, पंडाल में बैठे हजारों श्रद्धालुओं ने उनके सुर में सुर मिलाये तो माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।

इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि अहमत्व का अर्थ है, अहम यानि घमंड करना, मैं अधिकारी हूं, शहर का सेठ हूं, बहुत बडा आदमी हूं। लेकिन यह सब एक पल में ढेर हो जाते हैं। अपना शरीर भी अपना नहीं होता। जिस शरीर को जिंदगी भर संभाला, संवारा, भोजन कराया, उस देह से बात करो, अब तू पतला होना शुरू हो जा। एक भी बाल सफेद मत कर, झुर्रियां नहीं आना चाहिए, क्या यह शरीर हमारा कहना मानता है क्या। जब हमारा शरीर ही हमारे नियंत्रण में नहीं, तो उस पर अभिमान क्यों। अभिमान छोड़ दोगे तो तुमसे अधिक कोई सुखी नहीं होगा।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अपने लोगों से ममता भी दुख का दूसरा कारण है। जिन्हें आप अपना कहते हो, वह शरीर से आत्मा से निकलते ही दूर रह जाते हैं। पत्नी भी दरवाजे तक रह जाती है। केवल भगवत नाम और अच्छे कर्म अंत में साथ जाते हैं।

मौन का महत्व बताते हुए इंद्रेश जी ने कहा कि कथा को मौन रह कर सुनना चाहिए। आपस में बात करोगे तो मन भटकेगा। मौन रखने से मनन की शक्ति बढ़ती है। चिंतन नहीं हो पाता। नरसी मेहता के प्रसंग को भी बड़े ही रोचकता के साथ सुनाया। अमेरिका के केनिया में उनका यह प्रसंग मैंने सुनाया था। वहां बहुत ही पसंद किया गया।
उनके इस संकीर्तन पर भी झूम उठे-
हरि नाम से तेरा काम बनेगा,
हरि नाम ही तेरे साथ चलेगा।
हरि नाम लेने वाला, हरिनाम गाने वाला
हरि का है प्यारा, हरि का भजन करो, हरि है तुम्हारा।

इस मौके पर इंद्रपुरी मंदिर के महंत बब्बू भैया, मुख्य यजमान हरीश अग्रवाल उर्फ जुगनू, तरूना अग्रवाल गौरी शंकर काजल अग्रवाल राजेश अग्रवाल रामनिवास गुप्ता संतोष अग्रवाल नीरज जैन भूपेन्द्र सिंह गुलाब चन्द अग्रवाल नवीन गुप्ता आदर्श नन्दन गुप्त ऋषि अग्रवाल हरीश चन्द अग्रवाल कैलाश चन्द गुप्ता नैमी चन्द अग्रवाल मुकुन्द सिंघल सुरेन्द्र अग्रवाल टीटू अग्रवाल महेश चन्द मुकेश सिंघल सन्नी जैन भोलानाथ अग्रवाल सालेग्राम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 31st October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mahant Mukeshnath Maharaj, National Convener of the Vishwa Hindu Mahasangh, will visit Agra on Monday…#agranews

आगरालीक्स...आगरा मे सोमवार को आएंगे विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत...

आगरा

Agra News: Timings of 20 trains changed at Agra’s Idgah station

आगरालीक्स…आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव....

आगरा

Agra Weather: A change in the weather in Agra has brought a sense of chill…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बदले मौसम ने करा दिया ठंड का अहसास. ठंडी हवाएं...

error: Content is protected !!