आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट हो गए चोरी. कीमत डेढ़ लाख रुपये. वीडियो में बैट वापस करने के लिए कहा…न देने पर कार्रवाई के तीन आप्शन भी दिए…देखें वीडियो
टीम इंडिया के स्टार बॉलर दीपक चाहर के तीन कीमती बैट आगरा में चोरी हो गए हैं. अरतौनी स्थित चाहर डावर ग्राउंड से उनके यह तीन प्लेयर एडिशन बैट चोरी कर लिए गए हैं. इसके बाद दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी जारी किया है जिसमें उनहोंने बैट वापस करने की अपील भी की है.
वीडियो में दीपक चाहर ने कहा कि तीनों बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये हैं. चोर को शायद इनकी असली कीमत का अंदाजा नहीं है. अगर बैट वापस किए गए तो वह पैसे देने को तैयार हैं. यह भी कहा कि चोर इन्हें बेच देगा या टेनिस बॉल से खेल लेगा जबकि यदि चोर राशि मांगता है तो वो खुद पैसे दे देते.
तीन आप्शन भी दिए
दीपक चाहर ने इसके साथ ही बैट वापस न करने पर तीन आप्शन भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि चोर के पास तीन विकल्प हैं, पुलिस में शिकायत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार अथवा भगवान से प्रार्थना है कि चोर को समझ आए और बैट लौट आएं. फिलहाल तो दीपक चाहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.