फिरोजाबादलीक्स…रील्स बनाने के लिए हाइवे पर चलती कार पर स्टंट. छत पर बैठकर बनाया वीडियो. अब पुलिस कर रही इनकी तलाश. आप भी देखें वीडियो
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में हाईवे पर कार सवारों के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें युवक कार पर बैठकर वीडियो बना रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है.
टूंडला क्षेत्र में हाइवे पर दो अलग अलग कारों की छत पर बैठकर यह वीडियो बनाए गए हैं. यही नहीं कार की स्पडी के साथ ही वह कार को लहराते हुए भी दिख रहे हैं. तेज रफ्तार कारों पर युवक मस्ती में हैं. सफेद रंग की कार की सन रूफ से निकलकर दो युवक बैठे हुए मस्ती कर रहे हैं तो इसी कार की खिड़की से एक युवक निकलकर उनके साथ ऊपर बैठै युवकों के साथ हाथ हिला रहा है. वहीं दूसरी ब्लैक या डाक ब्लू कार में एक युवक खिड़की खोलकर व दूसरा हिप हिप हुर्रे कर रहा है. इसके साथ ही कार हाइवे पर लहरा भी रही है.