आगरालीक्स…(वीडियो) आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में टीचर ने मोबाइल से बोल—बोल कर कराई छात्राओं को नकल. वीडियो वायरल होने के बाद परीक्षा केंद्र निरस्त, कमेटी गठित..
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 278 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में एक शिक्षक मोबाइल से छात्राओं को बोल—बोल कर प्रश्नों के उत्तर बता रहा है. 31 सेकंड का यह वीडियो आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय, संवाई एत्मादपुर का बताया गया. इसके बाद विवि प्रशासन हरकत में आया.परीक्षा केंद्र निरस्त, कमेटी गठित
वीडियो वायरल होने के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय केंद्र को निरस्त कर दिया है. कल से इस केंद्र की परीक्षाएं दो अलग—अलग केंद्रों पर होंगी. जिसमें से आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय की छात्राओं की परीक्षा बीजेएल गल्र्स डिग्री कॉलेज और देव एजुकेशन कॉलेज बरहन के छात्रों की परीक्षा सेठ रामस्वरूप गोविंदी देवी महाविद्यालय में होंगी. तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. इसमें एक कम्प्यूटर एक्सपर्ट भी रखे गए हैं.