मथुरालीक्स…मथुरा में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथ दबोचा. सिपाही भर्ती में मेडिकल के लिए मांगी थी रिश्वत
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर डॉक्टर को अरेस्ट किया है. डॉक्टर को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया है. वह सिपाही भर्ती में मेडिकल टेस्ट पास कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था. टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है.आरोपी चिकित्सक का नाम हरिनारायण प्रभाक है. वह अभी जिला अस्पताल में ईएमओ के पद पर तैनात है. मथुरा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के मेडिकल और सर्टिफिकेट सत्यापन करने के एवज में डॉक्टर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी. टीम ने मंगलवार सुबह थाना हाइवे क्षेत्र से चिकित्सक को रंगेहाथ अरेस्ट किया. इसके बाद उसे रिफाइनरी थाने लेकर पहुंची. यहां एसपी, एसपी सिटी और सीओ सहित एंटी करप्शन टीम पूछताछ में जुटी हैं.