आगरालीक्स.. मुंबई कंसर्ट के बाद कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ताजमहल का दीदार करने आ सकते हैं, इन खबरों के बाद आगरा में उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जस्टिन बीबर 12 मई तक इंडिया में हैं, उनके आगरा, जयपुर और दिल्ली जाने की संभावना है।
बुधवार रात को पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक के बाद एक इंटरनेशनल हिट गानों पर जमकर मस्ती की। स्टेडियम में 50 हजार लोगों ने जस्टिन बीबर का लाइव कंसर्ट देखा, उनके आने से पहले स्टेज पर आतिशबाजी हुई।
कॉन्सर्ट के दौरान बीबर ने ‘सॉरी’, ‘कोल्ड’, ‘वॉटर’, ‘आई विल शो यू’, ‘व्हेयर आर यू नाउ’, ‘ब्वॉय फ़्रेंड’ और ‘बेबी’ जैसे अपने इंटरनेशनल हिट गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
बताया जाता है कि 50 हज़ार से ज़्यादा दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. स्टेडियम में लगातार जस्टिन-जस्टिन का स्वर सुनाई पड़ रहा था.
क़रीब दो घंटे तक प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद जस्टिन बीबर ने कहा ,” थैंक्यू इंडिया, मैं फिर आऊंगा.”
12 मई तक इंडिया में रहेंगे जस्टिन बीबर
कंसर्ट के बाद वे दो दिन तक आगरा में ताजमहल, जयपुर और दिल्ली घूमेंगे, उनके 11 या 12 मई को आगरा आने की उम्मीद है। जस्टिन बीबर की डिमांड म्यूजिक जर्नलिस्ट केएस रवि द्वारा टिवीट करने के बाद से लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता है।
2 फाइव स्टार होटल और जेड प्लस सिक्योरिटी
बीबर के लिए दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएं। उनकी टीम 13 कमरों में रहेगी। बीबर के लिए रॉल्स रॉयस कार और काफिले के लिए 10 सेडान कारें, 2 वॉल्वो बसें हों। बीबर की सुरक्षा में 24 घंटे जेड प्लस सिक्योरिटी टीम तैनात होनी चाहिए। 8 निजी सुरक्षा गार्ड भी साथ में रहेंगे।
बीबर ने आयोजकों से कहा है कि वह किसी को ऑटोग्राफ नहीं देंगे। बीबर के साथ उनके परिवार और टीम के करीब 120 लोग भारत आएंगे। आयोजकों को एक प्राइवेट जेट प्लेन बुक करना है। कंसर्ट के लिए होटल से स्टेडियम तक बीबर सड़क के रास्ते नहीं, हेलिकॉप्टर से जाएंगे। उनके होटल को उनके निजी विला के तौर पर बनाना होगा। सुईट्स को फिर से डिजाइन किया जाएगा। उसमें मुगल पेंटिंग्स और कश्मीरी बेडशीट होंगी। बीबर के कमरे के पर्दे सफेद और बैंगनी रंग के होने चाहिए।
योगा और मसाज
बीबर को योग और मसाज काफी पसंद है, इसके लिए उन्हें एक खास भारतीय योग बॉक्स दिया जाएगा। जिसमें जैसमीन, मोगरा, चमेली, गुलाब आदि फूलों का तेल होगा। केरल से आयुर्वेदिक मसाजर भी आएंगे। बीबर के खाने में पांच तरह की डिश शामिल होगी। उनके कमरे में 24 पानी की बोतलें, 4 एनर्जी ड्रिंक, 6 विटामिन बोतलें, 6 क्रीम सोडा और कई किस्म के फलों का रस रखा जाए। कांच के फ्रिज में नारियल पानी, बादाम शेक, प्रोटीन पॉउडर, ऑर्गेनिक शहद केले और हर्बल चाय आदि रखने हैं। उनके आसपास लिली के फूल हों। बीबर अपने साथ 10 कंटेनर सामान लेकर आएंगे। जिसमें उनका सोफा सेट, प्ले-स्टेशन, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, वॉर्डरोब और टेबल-टेनिस की टेबल आदि सामान शामिल होगा। बीबर के कंसर्ट के टिकट 4 से 65 हजार रुपए तक
Leave a comment