आगरालीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद आज गुरुवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं, वे निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही नगला टीन ताजगंज में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
11 मई को सुबह 10:30 बजे उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आगरा पहुंचेंगे, उनका होटल रमाडा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से वे
ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर संगठन मंत्री भवानी सिंह जी के साथ वार्ता करेंगे । दोपहर 12:15 फिर होटल ताज विलास फतेहाबाद रोड आगरा पर प्रदेशीय क्षेत्रीय और महानगर के पदाधिकिरियो के साथ बैठक करेंगे।।
दोपहर 1:15 बजे नगला टीन ताजगंज में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3:30 बजे कमिश्नरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Leave a comment