आगरालीक्स…(8 June 2021 Agra) आगरा में आसमान से बरस रहे अंगारे..मंगलवार को आगरा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड.पढ़िए कितना रहा तापमान, आगे की स्थिति भी जानिए
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दोपहर के समय तो ऐसा लगता है जैसे आसमान से शोले गिर रहे हों. तापमान इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है. मंगलवार को तो आगरा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा और झांसी रहे. दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया. आगरा में इस समय गर्मी का हाल ऐसा है कि तापमान सामान्य से भी अधिक चल रहा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी गई. आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.9 सेल्सियस तक रहा.
भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
आगरा में सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को तपाना शुरू कर देती हैं. सुबह के समय ही आगरा का तामपान 40 डिग्री तक पहुंच जा रहा है. मंगलवार को तो दिन में तपिश इतनी अधिक थी कि ऐसा लग रहा हो जैसे बदन जल रहा हो. शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली. हाल ये है कि इस समय आगरा में रात का भी तापमान 31 डिग्री तक है. दिन और रात कूलर एसी चल रहे हैं. रात को गर्मी के कारण न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आगरा के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. जानिए आगे ये रहेगी तापमान की स्थिति
09-Jun | 27.0 | 41.0 | Strong surface winds during day time | |
10-Jun | 26.0 | 39.0 | Strong surface winds during day time | |
11-Jun | 25.0 | 38.0 | Strong surface winds during day time | |
12-Jun | 24.0 | 37.0 | Strong surface winds during day time | |
13-Jun | 24.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
14-Jun | 24.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |