आगरालीक्स…आगरा का तापमान मार्च में ही 40 डिग्री सेल्सियस की ओर. प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बना हुआ है आगरा. जानें आज कितना रहा तापमान
होली बीतने के बाद ही आगरा में गर्मी ने अपने तेवर पूरी तरह से दिखा दिए हैं. हाल ये है कि आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बना हुआ है. दिन में निकल रही तेज धूप में ठहरना भी मुश्किल हो रहा है. सुबह दिन निकलने के साथ ही गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर रही है. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीव्र गर्मी हो रही है. वहीं रात को भी तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में ही आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.मौसम विभाग क अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/03/26) 36.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/03/26) 17.8
Departure from Normal(oC) 3.8