आगरालीक्स…आगरा से होली पर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने जा रहे हैं तो इन नियमों का करना होगा पालन. गाइडलाइंस जारी
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. देश विदेश से कोने—कोने से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में रोजाना पहुंचते हैं लेकिन किन्हीं स्पेशल दिनों में भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि व्यवस्थाएं संभालना तक मुश्किल हो जाता है और श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार होली पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बांकेबिहारी जी मंदिर प्रबंधन की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि होली के दौरान ठाकुर जी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जाएगा. श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे दूर से रंग या गुलाल न फेंकें. रंग, प्रसाद और माला केवल सेवायत गोस्वामीजनों के ही दें.
इसके अलावा मंदिर प्रशासन द्वारा एकल मार्गीय रूट चार्ज जारी किया गया है. भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चों और बीमारी व्यक्तियों के अलावा रंग से एलर्जी वाले लोगों को मंदिर में न जाने की सलाह दी गई है.
श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे कीमती सामान और आभूषण अपने साथ न लाएं. वृद्धों और बच्चों की जेब में नाम पता व फोन नंबर की पर्ची रखने की सलाह दी गई है ताकि बिछड़ने पर शीघ्र सूचना दी जा सके. मंदिर परिसर के पास जूते चप्पल की कोई व्यवस्था नहीं है. अत: विद्यापीठ चौराहा, गौतमपाड़ा, जुगलघाट, जादौन कार पार्किंग और हरिनिकुंज चौराहा पर जूता घर बनाए गए हैं.