आगरालीक्स…आगरा में सुबह से भीषण गर्मी, तेज धूप निकली. दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ा. जानें आज कितना रहेगा तापमान
आगरा एक बार फिर से भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है. लगातार तीन दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. सोमवार को भी सुबह से ही धूप निकल आई है. धूप इतनी तेज है कि 9 बजे ही दोपहर जैसा आभास हो रहा था. दिन के साथ अब रात का तपमान भी बढ़ने लगा है. आईएमडी के अनुसार सोमवार को रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज भी दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.मौसम विभाग के अनुसार यह पूरा सप्ताह ही भीषण गर्मी का रह सकता है. मानसून आने में अभी काफी देरी है. ऐसे में अभी से लोगों को तेज गर्मी, उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.