Monday , 8 June 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

32

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक. तनाव, अधिक सोच, चिंता को बताया इसके प्रमुख कारण

पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नशा मुक्ति एवं जागरूकता विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे की प्रवृत्ति के मूल कारणों को समझना एवं समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ आगरा जोन की प्रभारी एवं सचिव बीके बड़ी बहन अश्विना दीदी ने आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अत्यधिक सोच (overthinking), अवसाद (depression) एवं चिंता (anxiety) को नशे की लत के प्रमुख कारणों के रूप में समझाया। उन्होंने बताया कि मानसिक असंतुलन ही कई बार नशे की ओर व्यक्ति को प्रेरित करता है, जिसे ध्यान एवं आत्म-अनुशासन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

इस अवसर पर बीके आशु बहन ने उपस्थित सभी लोगों को ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया तथा आत्म-ज्ञान एवं स्वयं को समझने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारीज़ आगरा जोन के मीडिया प्रभारी बीके अमर भाई ने अपने संबोधन में भौतिक जीवन से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जीवन जीने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम से पूर्व ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गुटखा, तंबाकू, शराब एवं सिगरेट जैसी लतों से छुटकारा पाने हेतु आयुर्वेदिक औषधियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर हॉस्पिटल के सीईओ श्री दिव्य प्रशांत बजाज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ श्री रोहिताश चौबे, डायरेक्टर एडमिन ब्रिगेडियर अशोक, मेडिकल डायरेक्टर कर्नल (डॉ.) सुरेश बलानी, ऑपरेशन हेड श्री रईस वानी सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों, हॉस्पिटल के भावना गुलाटी, अनुभा मित्तल, व अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: Gynecologists in Agra explain the causes and treatments for recurrent miscarriages#agranews

आगरालीक्स…अधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कई गुना बढ़ी. आगरा में...

हेल्थ

Agra Live News: Newborn returns home after a 20-day battle for recovery at Agra’s Pushpanjali Hospital…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में 20 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा...

हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के...

हेल्थ

Dr. Sushil Singhal successfully performed 3 major open heart surgeries in a single day at Yatharth Hospital….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन...

error: Content is protected !!