आगरालीक्स…आगरा में अल सुबह से आसमान में बादलों ने डाला डेरा, हल्की धुंध छाई, तापमान में गिरावट से बढ़ा सर्दी का अहसास
आगरा में मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हवाओं के रुख बदलने से पहली बार सुबह सिहरन महसूस हुई। पहली बार धूप भी कमजोर नजर आई है। वहीं मौसम विभाग ने शाम तक बौछार पड़ने की भी संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री तक कम है।
आगरा में अभी तक सुबह और शाम के समय ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी। जबकि दोपहर के समय धूप की तेजी कम नहीं हुई थी। आज पहली बार धूप कमजोर होने से दिन के समय भी सर्दी का अहसास जरूर हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यह परिवर्तन कल भी रहेगा। इसके बाद एक बार दोबारा पारा चढ़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में धीरे—धीरे बादलों की आवाजाही से ही पारा दोबारा लुढ़केगा और सर्दी बढ़ने लगेगी।