आगरालीक्स…आगरा में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश के आसार बहुत कम. उमसभरी गर्मी लगातार कर रही बेचैन. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी का दौर जारी है. बारिश न होने के कारण उमस और अधिक बढ़ी है. वहीं दोपहर को निकल रही तेज धूप भी लोगों को गर्मी से बेहाल किए हुए हैं. आज सोमवार को भी सुबह के समय बादलों का डेरा लगा दिखाई दिया लेकिन दिन निकलने के साथ साथ बादल छटते गए और धूप निकल आई. दोपहर में तेज धूप निकली जिसका असर तापमान पर भी हुआ है.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अगले दो दिन बादल छा सकते हैं और कुछ बूंदाबांदी होने के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/09/26) 33.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/09/26) 26.8
Departure from Normal(oC) 0.6