आगरालीक्स…आगरा में घने कोहरे के साथ दिन में चलेंगी तेज हवाएं. मौसम विभाग ने चार दिन तक जताए आसार. जानें आज का तापमान और पूर्वानुमान
आगरा इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम सर्द बना हुआ है और पूरे दिन कोल्ड डे कंडीशन जैसे हालात बने हुए हैं. इसके साथ ही घना कोहरा भी छा रहा है. बुधवार को सुबह भी ताजनगरी घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. बूंद बनकर कोहरा गिर रहा था. सुबह 11 बजे के बाद ही मौसम खुला और धूप निकली. धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी है लेकिन शाम होने के बाद मौसम फिर से गलनभरा हो गया.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने फिर से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं. घने कोहरे के साथ दिन में तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. चार दिन तक हवाओं का प्रभाव रहेगा. अगले एक सप्ताह तक सर्दी भरा मौसम रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 04/02/26) 20.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/02/26) 10.1
Departure from Normal(oC) 0.5