Agra Weather forecast for 30th December 2022 #agra
आगरालीक्स ….आगरा में धूप निकलने के बाद बदला मौसम, सुबह से ही छाया घना कोहरा, चल रही शीतलहर, कोल्ड डे कंडीशन का पूर्वानुमान, जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में दो दिन ठंडी हवा चलने के साथ ही धूप निकली, लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल गई। मगर, शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदल गया है। घना कोहरा छाया हुआ है, शीतलहर चल रही है। आठ बजे तक धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन भर कोहरा छाया रह सकता है, सुबह का तापमान आठ डिग्री के करीब रह सकता है।
तीन जनवरी से चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन जनवरी से शीतलहर चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी नीचे पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
30-Dec 8.0 22.0 Dense Fog
31-Dec 9.0 23.0 Dense Fog
01-Jan 9.0 24.0 Dense Fog
02-Jan 10.0 24.0 Dense Fog
03-Jan 10.0 25.0 Cold Wave
04-Jan 10.0 25.0 Cold Wave