आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट. लगातार तीन दिन तक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान के आसार. मौसम विभाग ने जारी की सूचना
आगरा में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार से लगातार तीन दिन तक भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ ही आंधी और तूफान भी आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. यह पूरा सप्ताह बारिश का हो सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.बादल छाए पर नहीं हुई बारिश
आगरा में पिछले कई दिनों से काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. आज रविवार को भी सुबह से बादलों का डेरा लगा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/07/26) 35.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/07/26) 29.1
Departure from Normal(oC) 1.3