आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों को लेकर नया आदेश आया. कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए जारी हुए नये आदेश
आगरा में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों को लेकर नया आदेश प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 20 सितंबर 2025 से कक्षा 7 से 8वीं तक के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों का समय अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित कर दिया गया है. इसके तहत शनिवार 20 दिसंबर को स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा.
आगरा में गुरुवार को कोल्ड डे कंडीशन के बाद से कड़ाके की सर्दी है. मौसम विभाग ने भी आगरा में घना कोहरा और शीतलहर चलने का रेड अलर्ट आगरा में जारी किया हुआ है. शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप भी खिल गई. दोपहर 12 बजे के बाद से मौसम साफ हो गया. धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि गुरुवार को 16.8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा.