आगरालीक्स…आगरा में स्पा सेंटर के अंदर बनी केबिन में जिस्म का धंधा. आधी रात छापा पड़ते भागने लगे युवक युवतियां, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली…24 घंटे सर्विस का बोर्ड था स्पा सेंटर पर
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्पा सेंटर के अंदर जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था.एक एनजीओ की शिकायत पर देर रात पुलिस ने यहां छापा मारा तो केबिन के अंदर गलत काम चल रहा था. पुलिस को देख यहां मौजूद युवक व युवतियां भागने लगे लेकिन पुलिस ने चार युवतियां को हिरासत में लिया है. इस संबंध में एसीपी सुकन्या शर्मा ने थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.भगवान टाकीज चौराहे की सर्विस रोड पर बैंक आफ बडौदा के ऊपर के तल पर ब्लॉसम थाई स्पा एंड सैलून के नाम से स्पा सेंटर संचालित है. एक एनजीओ ने पुलिस को शिकायत की कि स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार चल रहा है. एनजीओ की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ कार्रवाई की. पुलिस ने आधी रात को यहां छापा मारा तो यहां अफरातफरी मच गई. पुलिस ने यहां बनी केबिन में से चार युवतियों को अरेस्ट किया है. काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है.पुलिस कार्रवाई कर रही है.