आगरालीक्स…आगरा में ठंड बढ़ने के संकेत. घना कोहरा छाएगा, दिन और रात का तापमान और होगा कम. मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
नवंबर माह आधा बीत गया है और अब धीरे धीरे ही सही आगरा में ठंड बढ़ने लगी है. आगरा के देहात क्षेत्रों में कोहरा भी सुबह के समय छा रहा है लेकिन अब मौसम विभाग ने तेजी से ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को घना कोहरा छा सकता है और दिन और रात के तापमान में लगातार कमी आएगी.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार मंगलवार से तेजी से ठंड बढ़ेगी और आगरा का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/11/26) 29.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/11/26) 15.3
Departure from Normal(oC) -0.1