Thursday , 19 November 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad News: Two female friends insisted on marrying each other; they had been extremely close for five years…#firozabad
फिरोजाबाद

Firozabad News: Two female friends insisted on marrying each other; they had been extremely close for five years…#firozabad

100

फिरोजाबादलीक्स…अजब, दो सहेलियां आपस में शादी की जिद पर अड़ीं. पांच साल से थी एक दूसरे के बेहद करीब, अब आपस में हुआ प्यार. घरवालों के उड़े होश, थाने पहुंचा मामला

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में में अजब गजब मामला सामने आया है. शिकोहाबाद में रहने वाली दो सहेलियां आपस में शादी करना चाहती हैं. दोनों पांच साल से गहरी दोस्त थीं और एक दूसरे के बेहद करीब हैं. घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए. इनमें से एक के परिजनों ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी तो दोनों स​हेलियों ने बगावत शुरू कर दी. हाल ये है कि मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. पुलिस और परिवार के लोग दोनों को समझाने में जुटे हैं लेकिन वह अपना फैसला नहीं बदल रही हैं. ऐसे में बातचीत के दौरान दोनों सहेलियो के घरवाले भी आपस में भिड़ गए.

पड़ोसी है दोनों सहेलियां
दोनों सहेलियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं और इनके घर एक दूसरे के घर के सामने हैं. दोनों का उठना बैठना तथा खाना पीना आम बात है. पिछले पांच साल से दोनों काफी गहरी दोस्त हो गईं और अब एक दूसरे से प्यार करने लग गई हैं. इनमें से एक युवती ने जिद कर ली है कि वह अपनी सहेली को अपने ही घर में रखेगी और दोनों पति पत्नी की तरह जीवन बिताएंगी. परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए. घर में क्लेश होने लगा. हरकतों से परेशान होकर एक युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय करने के लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया लेकिन इससे दोनों सहेलियों ने घरवालों के खिलाफ ही बगावत शरू कर दी.

थाने पहुंचा मामला
रविवार की रात को एक युवती अपनी प्रेमिका के घर जाकर सो गई जिससे आज सोमवार सुबह और विवाद बढ़ गया. मामला थाने तक पहुंच गया. थाने में दोनों के परिजन बेटियों को समझाते रहे. पुलिस ने भी समझाया लेकिन उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी. हाल ये रहा कि दोनों युवतियों के घरवाले थाने के बाहर आपस में भिड़ गए. पुलिस का कहना है कि बात की जा रही है और युवतियों को समझाया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Tragic accident: Husband, wife, and son die in an acciden in Firozabad

फिरोजाबादलीक्स...दर्दनाक एक्सीडेंट..ट्रक ने पति—पत्नी को रौंदा, दूसरी बाइक पर आ रहे बेटा...

फिरोजाबाद

Sad News: Five, including four sisters, die in Firozabad accident…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स...दुखद, फिरोजाबाद हादसे में एक साथ उठी तीन सगी बहनों और एक...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Bride dies just five months after wedding; police are investigating…#agranews

फिरोजाबादलीक्स...शादी के पांच महीने बाद ही दुल्हन की मौत. पुलिस कर रही...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Man shoots wife and her lover; both injured….#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…पत्नी को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ पति. मार दी गोलियां....

error: Content is protected !!