आगरालीक्स…आगरा में दो दिन से धूप ने दी लोगों को ठंड से राहत. कल भी साफ रह सकता है मौसम. लेकिन
आगरा में दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है. दिन में निकल रही धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी हुई है. छतों पर कपड़े भी सूख रहे हैं और कोहरा भी नहीं छा रहा है. धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 25 दिसंबर को भी आसमान साफ रह सकता है और धूप लोगों को सर्दी से राहत दे सकती है. हालांकि 26 दिसंबर से घने कोहरे के आसार बन रहे हैं. पूर्वानुमान है कि 26—27 दिसंबर से ठंड तेजी से बढ़ेगी.