आगरालीक्स…आगरा में भीषण उमस. बारिश के आसार बहुत कम. दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक…
पिछले तीन—चार दिन से आगरा में बारिश नहीं हो रही है जिसके कारण एक बार फिर से उमस बढ़ गई है. रविवार की तरह सोमवार को भी भीषण उमस रही. सोमवार को दिन में निकली तेज धूप ने गर्मी को और अधिक बढ़ाया है. तापमान एक बार फिर से सामान्य से अधिक हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मंगलवार को बारिश हो सकती है. हालांकि बारिश के आसार बहुत कम है. यह सप्ताह भीषण गर्मी का हो सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/08/26) 35.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/08/26) 27.4
Departure from Normal(oC) 0.4