Monday , 10 August 2026
Home आगरा Agra: A pledge for greenery and environmental conservation taken at the Kamla Nagar, Main Market Park, Agra..#agra
आगरा

Agra: A pledge for greenery and environmental conservation taken at the Kamla Nagar, Main Market Park, Agra..#agra

19

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर मेन मार्केट स्थित पार्क में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प. भारत विकास परिषद नवज्योति ने रोपे 51 फलदार एवं छायादार पौधे

भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमला नगर मेन मार्केट स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 51 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण की नींव भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल और सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद नवज्योति सामाजिक एवं सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी निरंतर जागरूकता अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी उपयोगी होगा। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला सहभागिता मंजू गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एड अनुराग भटनागर, मोहित अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, दीपक भार्गव, अनिल गुप्ता, अमित गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, भावना भार्गव, गिरिजा चौहान, एनएस चौहान आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Student dies after being shot with an airgun in Agra; FIR registered against five friends…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एयरगन से छात्र की हुई मौत. जांघ और प्राइवेट पार्ट...

आगरा

Agra News: Agra’s CDO held a meeting of the Aadhaar Monitoring Committee…#agranews

आगरालीक्स…आधार केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आ रहे हैं तो उन्हें...

आगरा

Agra Weather: Sweltering humidity in Agra; very little chance of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण उमस. बारिश के आसार बहुत कम. दिन और रात...

आगरा

Jankpuri 2026 Agra: A committee met the Divisional Commissioner regarding development works…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी में विकास कार्यों के...

error: Content is protected !!