आगरालीक्स…आगरा में असहनीय होने लगी धूप. तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. रात का तापमान भी बढ़ा अब हर दिन होगी बढ़ोतरी…
आगरा में मौसम अब गर्म होने लगा है. सुबह से ही आसमान साफ हो रहा है और धूप खिल रही है. सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप में तेजी आना शुरू हो जाती है और दोपहर तक यह इतनी तेज हो जाती है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. इसके कारण दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है तो वहीं रात को भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार जल्द तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/04/26) 37.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/04/26) 19.3
Departure from Normal(oC) -3.2