आगरालीक्स…आगरा में ठंड ने फिर छुड़ाई कंपकंपी. सुबह कोहरा छाया तो दिनभर बनी रही कोल्ड डे कंडीशन. बारिश अभी और बिगाड़ेगी मौसम…जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में ठंड ने एक बार फिर से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. मंगलवार को हुई पूरे दिन बारिश के बाद से मौसम बदल गया है. बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाये रहे तो वहीं आज गुरुवार को सुबह ताजनगरी कोहरे के आगोश में नजर आई. दिन निकलने के साथ ही कोहरा तो छंटता गया लेकिन ठंडी हवाओं के कारण कोल्ड डे कंडीशन बन गई. शाम होने तक मौसम एक जैसा रहा. शाम चार बजे हल्की धूप खिली लेकिन एक घंटे बाद ही मौसम में फिर से गलनभरी सर्दी छा गई. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार एक और दो फरवरी को आगरा में बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/01/26) 16.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/01/26) 10.9
Departure from Normal(oC) 1.9