आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवा के लिए दान में मिला एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर…
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को एक 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जन सेवा के लिए दान में मिला है। यह कंसंट्रेटर शहर के बाग मुजफ्फर खान निवासी विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा भेंट किया गया है। आज विद्युत मोक्ष धाम पर उन्होंने सपत्नी आकर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन की मौजदूगी में कमेटी को प्रदान किया।
महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवा कमेटी की महत्वपूर्ण सेवा है। जिसके अन्तर्गत मरीज को घर के लिए यह सेवा रिफंडेविल सुरक्षा राशि लेकर 15 दिन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी, माता प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।