आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का प्रकोप जारी. लगातार चौथे दिन 45 डिग्री सेल्सियस रहा आगरा का तापमान. दिन में भट्टी सा तप रहा आगरा. रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
आगरा में गर्मी का प्रकोप जारी है. सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है. दिन में तो आगरा भट्टी सा तप रहा है. लोग मजबूरी में ही दोपहर के समय घर से बाहर निकल रहे हैं. सूरज आग बरसा रहा है. दिन में तपिश इतनी अधिक है कि शाम ढलने के बाद भी 8 से 9 बजे तक उसकी तपिश बरकरार रहती है. इधर तापमान लगातार चौथे दिन 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रात का तापमान भी बढ़ा है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी है. आने वाला पूरा सप्ताह ही भीषण गर्मी का है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 21/05/26) 44.8
Departure from Normal(oC) 1.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/05/26) 30.0
Departure from Normal(oC) 3.5