आगरालीक्स…(03 December 2021 Agra News) आगरा में अब फुल फॉर्म में आने लगी है सर्दी. कल से छा सकती है कोहरे की चादर…जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को इतना रहा तापमान
आगरा में अब सर्दी धीरे—धीरे फुल फॉर्म में आने लगी है. बारिश के बाद से सर्दी में तेजी से इजाफा हुआ है. हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी बढ़ा हुआ है लेकिन सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को सुबह धूप खिली तो मौसम कुछ अच्छा सा लगने लगा लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप में भी ठंड का अहसास हो रहा था. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक था.
कोहरे की होगी शुरुआत
आगरा में अब कोहरे की शुरुआत हो सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रह सकती है. विजिबिलिटी कम हो सकती है. इसके अलावा तापमान में और कर्मी दर्ज की जाएगी. खासकर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की पूरी संभावना है.
- 03 December 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- AGra weather forecast
- Agra weather update
- Agra Weather update: Now winter has started coming in full form in Agra. know the temperature here...#agranews
- winter in agra