आगरालीक्स…आगरा में हवाओं ने महसूस कराई सर्दी. तापमान भी हुुआ कम…
आगरा में इस समय हवाओं का दौर चल रहा है. सुबह से शाम तक हवाएं चल रही हैं जिसके कारण एक बार फिर से हल्की सर्दी महसूस हुई है. हालांकि दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन हवाओं के कारण वो कम महसूस हुई. अगर हवा न चले तो दिन में अच्छी खासी गर्मी महसूस हो. इसका असर तापमान पर भी रहा. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी हवाएं चल सकती हैं लेकिन आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और दिन में निकल रही तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/02/25) 26.6
Departure from Normal(oC) 2.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/02/25) 14.0
Departure from Normal(oC) 3.6